
सोतीगंज में बुधवार शाम सदर बाजार पुलिस और स्वॉट टीम ने एसपी सिटी के निर्देश पर हाजी गल्ला के सात ठिकानों पर छापा मारा। वहां कोई संदिग्ध सामान और कटान नहीं मिला। काफी संख्या में हाजी गल्ला के पक्ष में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने किसी की नहीं सुनी और सत्यापन करने के बाद ही पुलिस वापस लौटी। इससे पहले 23 अक्तूबर को भी हाजी गल्ला के छापा मारा गया था।
