अर्नब तूफान के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार सुबह मेरठ, एनसीआर और आसपास के जिलों में बादल छाए रहे और कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश और तेज हवाओं के बीच प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को राहत मिली। मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 183, बागपत का 160 और मुजफ्फरनगर का 144 दर्ज किया गया।
बारिश और तेज हवाओं से प्रदूषण में गिरावट
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार सुबह मौसम ने करवट ली। मेरठ और एनसीआर क्षेत्र में बादल छाए रहे, जबकि कई जगह हल्की बारिश और बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट महसूस की गई। मौसम में आए बदलाव के साथ हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया।
पिछले कई दिनों से मेरठ और आसपास के जिलों में वायु प्रदूषण को लेकर चिंता बनी हुई थी। दीपावली के आसपास प्रदूषण बढ़ने की आशंका के बीच AQI में गिरावट से लोगों को कुछ राहत मिली है।