बरेली

करवाचौथ 2026: बरेली समेत पूरे रुहेलखंड में सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, जानें पूजा और चंद्रोदय का समय

admin
By admin On October 29, 2026
2 min read • 2 views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

अखंड सौभाग्य के प्रतीक पर्व करवाचौथ पर बृहस्पतिवार को सुहागिन महिलाओं ने सुबह से ही कड़ा निर्जला व्रत रखकर अपनी तैयारियां शुरू कर दीं। शाम ढलते ही घरों और मंदिरों में मां करवा की पूजा की धूम रहेगी। बरेली शहर में कई जगहों पर महिलाओं के सामूहिक पूजन के भी खास आयोजन किए गए हैं। रात के वक्त आसमान में चांद के दीदार कर और उन्हें अर्घ्य देकर महिलाएं अपने व्रत का पारण करेंगी।

बरेली समेत पूरे रुहेलखंड में आज करवाचौथ का पर्व मनाया जा रहा है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इस बार करवाचौथ पर लक्ष्मी नारायण, राजयोग, बुधादित्य योग, त्रिग्रही योग, शुक्रादित्य योग, परिधि योग, गौरी योग और सर्वार्थ सिद्धियोग का संयोग बन रहा है। सुहागिनों ने इसी संयोग में अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से व्रत रखा है। शाम को होने वाले पूजन के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दीं।

बरेली के पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि सरगी खाने का शुभ समय सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच है। शाम को पूजन के लिए 5:38 बजे से 6:56 बजे तक शुभ समय है। रात 8:04 बजे चंद्रोदय होगा। शुभ संयोगों के कारण इस बार करवाचौथ का व्रत फलदायी और मंगलकारी होगा।

शाहजहांपुर में रात 8:02 बजे होगा चंद्रोदय

शाहजहांपुर में करवाचौथ पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। शाम को विधि-विधान से पूजन करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। श्री रुद्र बाला जी धाम के पुजारी पंडित कान्हा कृष्ण शुक्ला ने बताया कि महावीर पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 29 अक्तूबर को सुबह 4:28 बजे शुरू होकर 30 अक्टूबर की रात 2:11 बजे समाप्त होगी। शाहजहांपुर में रात 8:02 बजे चंद्रोदय होगा। इसी समय महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजन करेंगी। पूजा का शुभ समय सूर्यास्त के बाद से चंद्रोदय तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *