कानपुर: शहर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालबंगला स्थित ब्रजवासी स्वीट हाउस के सामने पैसों के विवाद में हुई बर्बर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 28 अक्टूबर की शाम पैसों के लेन-देन और रुपए गिरने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। नशे में धुत आरोपियों ने एक युवक को जमीन पर पटककर उसके सिर और चेहरे पर लगातार लातें मारीं, जिससे वह अचेत हो गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए चकेरी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसीपी एवं थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में पुलिस की टीम अन्य फरार आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
कानपुर: लालबंगला में पैसे के विवाद में युवक पर हमला, वायरल वीडियो पर एसीपी की बड़ी कार्रवाई
