कानपुर में जाजमऊ चेकपोस्ट पर गुरुवार सुबह 9:15 बजे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर चालक कार को 15-20 मीटर तक घसीटता रहा। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने वाहन रोका। कार में एचबीटीयू के प्रोफेसर निर्गीश कुमार समेत परिवार के तीन लोग सवार थे।
गनीमत रही कि तीनों सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद रामादेवी से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर जाम लगने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन हटवाए और यातायात सामान्य कराया। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।