मेरठ में 30 अक्तूबर को स्कूल-कॉलेज जाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के चलते जिले में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
मेरठ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के मद्देनजर 30 अक्तूबर, शुक्रवार को शिक्षण संस्थानों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।