बरेली

बरेली: बहेड़ी थाने का सिपाही निलंबित, एसएसपी ने इस मामले में की कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू

admin
By admin On October 29, 2026
2 min read • 1 views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी थाने के सिपाही अंकुश खन्ना पर गिरा सस्पेंशन का गाज! SSP अनुराग आर्य ने सिपाही को किया निलंबित, दिए विभागीय जांच के आदेश। जानिए क्या है पूरी वजह… 

SSP suspended constable for failing to take action on complaint in Bareilly

एसएसपी अनुराग आर्य

बरेली: शिकायतकर्ता से अभद्रता करने और समय पर कार्रवाई न करने के मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने कड़ा रुख अपनाया है। बहेड़ी थाने में तैनात सिपाही अंकुश खन्ना को कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और कदाचार का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला? पुलिस के अनुसार, एक पीड़ित महिला ने 23 अक्तूबर को बहेड़ी थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। जनसुनवाई रजिस्टर में मामला दर्ज होने के बाद भी जांच अधिकारी सिपाही अंकुश खन्ना ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की और महिला के साथ गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया।

थाने से न्याय न मिलने पर पीड़ित महिला 28 अक्तूबर को एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। मामले का संज्ञान लेते हुए जब प्रारंभिक जांच कराई गई, तो सिपाही की भारी लापरवाही और पदीय दायित्वों के निर्वहन में नाकामी उजागर हुई। एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिपाही के निलंबन की कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *