कानपुर

कानपुर बारादेवी अग्निकांड: टट्टर की आठ दुकानें जलकर खाक, शार्ट सर्किट से हादसा, केस्को की लापरवाही पर हंगामा

admin
By admin On October 29, 2026
1 min read • 7 views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Kanpur Baradevi fire Eight makeshift shops reduced to ashes incident caused by a short circuit

कानपुर में बारादेवी मंदिर के पास फुटपाथ पर बनी टट्टर की दुकानों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रेडीमेड कपड़ों और चूड़ी समेत एकाएक करीब आठ दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। आग से उठती लपटों को देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने पानी की बौछार कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ज्यादातर दुकानों का सामान जलकर राख हो गया था।

हादसे में रचना गुप्ता और राहुल सैनी की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, संजय गुप्ता की रेडीमेड कपड़ों और सनी की चूड़ी की दुकान समेत करीब आठ दुकानों का नुकसान हुआ है। आरोप है कि बिजली संबंधी मदद के लिए केस्को के अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया। व्यापारियों का कहना है कि समय रहते बिजली विभाग से सहायता मिलती तो नुकसान कम करने में मदद मिल सकती थी। उन्होंने घटना की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *