मुरादाबाद

Moradabad News: निर्यातक ने खरीदी 4.80 करोड़ की कार….48 लाख तो टैक्स ही दे दिया

admin
By admin On October 28, 2026
2 min read • 2 views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

मुरादाबाद। पीतल के हस्तशिल्प से दुनिया के बाजारों में पहचान रखने वाली पीतलनगरी में अब करोड़ों रुपये की लग्जरी कारों का शौक भी चर्चा में है। हाल ही में आरटीओ में 4.80 करोड़ रुपये कीमत वाली बेंटले कार का पंजीकरण कराया गया है। इस कार की कीमत जितनी चौंकाने वाली है, उतना ही बड़ा आंकड़ा इसके पंजीकरण पर जमा हुए टैक्स का है। परिवहन विभाग के अनुसार, कार के लिए करीब 48 लाख रुपये टैक्स जमा किया गया है। इतनी रकम में एक टोयोटा फॉर्च्यूनर या तीन से चार मध्यम श्रेणी की एसयूवी खरीदी जा सकती हैं।

ब्रिटेन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बेंटले अपनी आलीशान बनावट, आरामदायक सवारी और प्रीमियम श्रेणी के वाहनों के लिए जानी जाती है। करीब पांच करोड़ रुपये कीमत वाली इस कार ने मुरादाबाद में महंगी गाड़ियों के शौकीनों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इसका आकर्षक डिजाइन और खास पहचान लोगों का ध्यान खींचती है।

बेंटले के अलावा मुरादाबाद में करीब 3.97 करोड़ रुपये कीमत वाली मर्सिडीज जैसी महंगी कारों का भी पंजीकरण कराया गया है। परिवहन विभाग के अनुसार, जिले में 50 लाख रुपये से अधिक कीमत वाली 210 कारें पंजीकृत हैं। आरटीओ (प्रशासन) राजेश सिंह ने बताया कि महंगी गाड़ियों के पंजीकरण से परिवहन विभाग को अच्छा राजस्व मिलता है। कई कारों के पंजीकरण से 20 से 30 लाख रुपये तक का राजस्व भी मिला है। उन्होंने बताया कि हर साल महंगी गाड़ियों के शौकीन निर्यातक, डॉक्टर और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कारोबारी अपने वाहनों का पंजीकरण कराते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *