नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर बाउंड्रीवॉल ध्वस्त कर दी। कार्रवाई के समय क्षेत्र में काफी हलचल और लोगों का हुजूम देखने को मिला था। वहीं, कार्रवाई पूरी होने के बाद आज मौके पर सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों की आवाजाही थम सी गई है और एहतियात के तौर पर केवल पुलिसकर्मी ही वहां तैनात नजर आ रहे हैं।
तीन हत्याओं के आरोपी के मकान पर आज पसरा रहा सन्नाटा, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस
