गोमती नगर स्थित आत्मचिंतन भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था की सब-ज़ोन इंचार्ज राजयोगिनी राधा दीदी ने कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने की मौखिक सहमति प्रदान की है। समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी भी प्रस्तावित है। जयंती दीदी का दो दिवसीय लखनऊ प्रवास संस्था की अतिरिक्त प्रशासिका प्रमुख एवं यूरोपीय निदेशिका राजयोगिनी जयंती दीदी 31 अक्टूबर व 1 नवंबर को लखनऊ प्रवास पर रहेंगी। संयुक्त राष्ट्र (जिनेवा) में संस्था का प्रतिनिधित्व करने वाली जयंती दीदी के मार्गदर्शन में गुलज़ार उपवन स्थित नए राजयोग प्रशिक्षण केंद्र में दो विशेष कार्यक्रम होंगे:
-
31 अक्टूबर (सायं 5:30 बजे): सिंधी समाज के लिए ‘सिंधी स्नेह मिलन’ कार्यक्रम।
-
1 नवंबर (अपराह्न 4:00 बजे): 11 ब्रह्माकुमारी बहनों का विशेष ‘समर्पण समारोह’।
प्रधानमंत्री मोदी ने भेजा शुभकामना संदेश: वैश्विक स्तर पर 90 वर्षों तथा लखनऊ में 72 वर्षों की निष्काम सेवाओं के इस गौरवमयी अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संस्था को अपना शुभकामना संदेश भेजा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राधा दीदी ने मीडिया से आध्यात्मिक चेतना, मानवीय मूल्यों और विश्व शांति के इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग की अपील की।
