लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की सह-प्रभारी डॉ. मेधा कुलकर्णी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के सफल और सुव्यवस्थित संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा संगठनात्मक रणनीति पर सार्थक चर्चा की गई।
भाजपा मुख्यालय में पदाधिकारी बैठक, पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह रहे मौजूद
