मुरादाबाद

बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए स्वास्थ्य पर दें ध्यान: सपना सिंह

admin
By admin On October 28, 2026
2 min read • 5 views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ सेहत का भी रखें ख्याल: मुरादाबाद में डायटीशियन ने छात्राओं को दिए सफलता के मूलमंत्र

मुरादाबाद के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अपराजिता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को परीक्षा के तनाव को पीछे छोड़कर सेहतमंद तरीके से सफलता पाने के गुर सिखाए गए। जिला अस्पताल की डायटीशियन सपना सिंह ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि परीक्षा के दिनों में फास्ट फूड से दूरी बनाएं और कभी भी खाली पेट विद्यालय न आएं। सुबह का नाश्ता या एक गिलास दूध ऊर्जा बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि परीक्षा का डर स्वाभाविक है, लेकिन इसे उचित खान-पान, समय प्रबंधन और पर्याप्त नींद के जरिए आसानी से हराया जा सकता है। महिलाओं में खून की कमी (हीमोग्लोबिन) से बचने के लिए पालक और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करने को कहा गया। साथ ही, हर दो घंटे पर हल्का भोजन करने और पढ़ाई के बीच ब्रेक लेने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं, जिसमें परीक्षा के समय होने वाली घबराहट से लेकर प्रोटीन और कैल्शियम के स्रोतों तक पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. वंदना सक्सेना, विनीता पुरी, शमीम आरा और प्रभा पटेल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *